श्रीमद् भागवत महापुराण कथा: जीवन को धन्य करने वाला ग्रंथ- राकेश राणा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । प्रताप नगर पट्टी उपली रमोली के श्री सेमनागराज मुखेम, मनभागी सोड में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि यह वैष्णववाद का केंद्रीय ग्रंथ है, जो भक्ति, आत्म-ज्ञान और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने इसे बुरी शक्तियों से रक्षा करने वाला और श्रीकृष्ण की लीलाओं व शिक्षाओं का वर्णन करने वाला बताया। राणा ने भावी पीढ़ियों को यह कथा सुनाने-पढ़ाने पर जोर दिया।व्यास पीठ से आचार्य भारत किशोर ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जीवन जीने की कला और मानव बुद्धि का स्वरूप है। इसे सुनने मात्र से जीवन धन्य और तारण हो जाता है। उन्होंने श्रीकृष्ण की भूमि पर कथा के आयोजन को अनमोल बताया।कार्यक्रम में आचार्य अनिल गैरोला, डॉ. देशबंधु भट्ट, मनमोहन डिमरी, राधेश्याम नौटियाल, उमेश्वर जोशी, सुभाष पालीवाल, ठाकुर गजेंद्र सिंह, अनामिका देवी, अनीता सेमवाल, विमला नौटियाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!