युवती गंगा में कूदी : जल पुलिस ने बचाया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। 14 जून 2025 को सुबह करीब 9:45 बजे टिहरी गढ़वाल के मुनि की रेती क्षेत्र में एक युवती ने हनुमान घाट से गंगा नदी में छलांग लगा दी।

जल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे ओंकारानंद घाट पर उसे सुरक्षित बचा लिया। युवती, रानी (काल्पनिक नाम), आंध्र प्रदेश की रहने वाली है और देहरादून के ग्राफिक ईरा इंस्टीट्यूट में बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा है। वह परिवार से नाराजगी के कारण आत्महत्या का प्रयास कर रही थी।

रेस्क्यू टीम में एचसी सुभाष ध्यानी, विदेश चौहान, राजेंद्र चौहान, गोताखोर पीयूष और महेंद्र, वोट चालक पूर्ण सिंह व संचालक अंकित कुकरेजा शामिल थे। युवती के परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!