Ad image

जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम टिहरी ने सुनी आमजन की समस्याएं: 31 शिकायतें हुईं दर्ज

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 जून। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने सोमवार को जिला सभागार, नई टिहरी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 31 जन समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें पुनर्वास, लोक निर्माण विभाग, नगरपालिका, जल संस्थान, विद्युत विभाग जैसी प्रमुख शिकायतें शामिल थीं।

जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण किया और सीएम हेल्पलाइन व पूर्व के जनता दर्शन में लंबित समस्याओं की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही कर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

प्रमुख शिकायतें और कार्रवाई:

  • ग्राम समणगांव (भिलंगना) के इन्द्रदत्त सेमवाल ने धोपड़धार-समणगांव मोटर मार्ग के बड़े वाहनों हेतु बंद होने की शिकायत की, जिस पर ईई पीएमजीएसवाई को जांच कर आख्या देने को कहा गया।
  • गैर नगुण (थौलधार) के जयेन्द्र सिंह पडियार ने आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत हेतु पूर्व प्राकलन के अनुरूप धनराशि की मांग की, जिस पर डीडीएमओ को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
  • नन्दगांव (जाखगीधार) के विरेंद्र दत्त ने टिहरी बांध विस्थापन के तहत भूमि रजिस्ट्री के बाद भी भुगतान न मिलने की बात कही, जिस पर टीएचडीसी से रिपोर्ट तलब की गई।
  • बौराड़ी निवासी आनन्द सिंह की सीवर लाइन बाधित होने की शिकायत पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

इस जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, एडीएम अवधेश कुमार, एसडीएम संदीप कुमार, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मनोज बिष्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय, सीओ ओशिन जोशी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भौतिक व वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!