डीएम टिहरी ने ली पुनर्वास कार्याे की समीक्षा बैठक

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 जून 2025 । जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल ने गुरूवार को संबंधित अधिकारियों के साथ पुनर्वास कार्याे की समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने डूब क्षेत्रों और पुनर्वास के तहत आवासीय और कृषि भूमि की जानकारी लेते हुए पुनर्वास निदेशक को फाइल प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। साथ ही जनता दर्शन में दर्ज शिकायतो को श्रेणीवार बनाकर बताने को कहा, ताकि एक जैसी समस्याओं का क्रमवार समय से निवारण किया जा सके।

बैठक में अधिशासी निदेशक पुनर्वास आर.के. गुप्ता ने डूब क्षेत्र के गाँवों, टीएचडीसी स्थापना निधि, भर्ती प्रक्रिया और पुनर्वास नीति की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पथरीबाग-1 की भूमि पर लोगों को भूमिधरी ना मिलने पर आपत्ति और पथरीबाग-2,3,4 में कैम्प लगा कर कब्जा देने की प्रकिया से अवगत कराया, जिसमें 10-12 लोगो को कब्जा देना बाक़ी बताया गया। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश में विस्थापित सात गाँव में से तीन गाँव का भूमिधारी अधिकार हो गया तथा चार का गतिमान है।

इसके अलावा चौदह गाँव का आईआईटी रुड़की द्वारा ड्रोन सर्वे से स्थलाकृतिक सतह का डिजिटल मॉडल बना कर भू–व्यवस्था चेक करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हरिद्वार के बहादराबाद में सुमन नगर में 255 लोगो को भूमिधारी की माँग तथा टिहरी शहर में कई सरकारी और ग़ैर सरकारी संस्थान एवं लोगों की भूमिधारी ना होने की भी जानकारी दी।

बैठक में प्रभारी अधिकारी पुनर्वास संदीप कुमार, टीएचडीसी से अधिशासी निदेशक एल.पी. जोशी, महाप्रबंधक विजय सहगल, वरिष्ठ प्रबंधक आर.पी. थपलियाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!