चारधाम यात्रा से पूर्व व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

बदरीनाथ के कपाट 18 मई व हेमकुंड के कपाट 10 मई को खुलेंगे

गढ़ निनाद समाचार।

चमोली,11 अप्रैल 2021। चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी हंसा दत्त पांडे के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी संबंधित विभागों को यात्रा से पूर्व व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए गए। बदरीनाथ के कपाट 18 मई व हेमकुंड के कपाट 10 मई को खुलेंगे।

प्रभारी जिलाधिकारी ने एनएच तथा बीआरओ को बद्रीनाथ तक सडक निर्माण कार्यो को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। हेमकुंड  यात्रा मार्ग पर हेमकुंड से पुलना तक पीएमजीएसवाई द्वारा बनाई जाने वाली सड़क की पेटिंग में धीमी गति पर  मुख्य विकास अधिकारी ने  सम्बंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुये शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। विद्युत विभाग और जल संस्थान को 15 अप्रैल तक हर हाल बिजली, पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा सभी सड़क निर्माण ऐजेंसियों को हाइवे पूरी तरह चौकस बनाने के निर्देश दिये हैं ।

माणा गांव का भ्रमण करते हुए मुख्य विकास अधिकारी  ने बीएडीपी कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने माणा गांव के पास नवनिर्मित पार्किंग के संचालन हेतु माणा गांव के साथ एमओयू साइन करते हुए नगर पंचायत बद्रीनाथ के माध्यम से पार्किंग का संचालन कराने के निर्देश दिए। ताकि यात्रा सीजन में सफाई व्यवस्था के साथ साथ नवनिर्मित पार्किंग का अच्छे से संचालन हो सके। बदरीनाथ में इस बार से पार्किंग की सुविधा और बढ़ाई गयी है । 

इस दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल, ईओ बद्रीनाथ सुनील पुरोहित सहित एनएच, बीआरओ, लोनिवि, विधुत, जल संस्थान आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!