Ad image

डीएम टिहरी ने खण्ड विकास कार्यालय जाखणीधार का किया स्थलीय निरीक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने 19 जून, गुरुवार को जनपद क्षेत्रान्तर्गत खंड विकास कार्यालय जाखणीधार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रूम, लेखाकार कक्ष, मनरेगा कक्ष, डाक प्राप्ति कक्ष आदि का मुआयना कर ऑफिस में लगे कंप्यूटर देखे तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर देवानंद भट्ट से परिवार रजिस्टर की जानकारी ली।

डाटा एन्ट्री ऑपरेटर ने बताया कि डाक्यूमेंट डिजिटाइजेशन की प्रकिया गतिमान है। अधिकांश परिवार के डॉक्यूमेंट डिजिटाइजेशन की कार्यवाही कर ली गई, केवल 32 परिवार का डेटा अपलोड करना बाकी है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने अगले 15 दिनों में डिजिटाइजेशन शतप्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। पंचायत कक्ष के निरीक्षण के दौरान न्याय एवं ग्राम पंचायत के पदों के सापेक्ष तैनात लोगों की जानकारी भी ली गई।

जिलाधिकारी ने सहायक समाज कल्याण अधिकारी मनीषा तिवारी से जनपद में कुल दिव्यांग, विधवा, वृद्धा पेंशनर्स की जानकारी लेते हुए डीडीओ को न्याय पंचायत स्तर पर कैंप लगवाने के निर्देश दिये, ताकि परिपूर्णता प्राप्त हो सके। एरिया कोऑर्डिनेटर एन.आर.एल.एम. मनीष राणा ने बताया कि जाखणीधार विकासखंड में तीन हजार से जायदा महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं तथा वर्तमान में 30 समूह सक्रिय रूप से स्थानीय उत्पादों का काम कर रहे हैं।

इस दौरान जिलाधिकारी ने विकासखंड में चल रही ट्रेनिंग के बारे में भी जानकारी ली। बीडीओ को वॉल आर्ट के माध्यम से सरकारी नीतियों की जानकारी देने के निर्देश दिये गये। साथ ही ई-ऑफिस के माध्यम से पत्रावलियों का आदान-प्रदान करने तथा पीएम आवास के लिए सरकार द्वारा ‘सर्वे ऐप’ के बारे में ग्राम निवासियों को जागरूक करने हेतु ऑफिस परिसर में पोस्टर/बैनर लगाने को कहा गया।

इस अवसर पर डीडीओ मो. असलम, बीडीओ रोशन लाल, एडीईओ पंचायत के.आर. रतूड़ी सहित कार्यालय के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!