अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 21 जून 2025 । टिहरी गढ़वाल पुलिस ने अपराध मुक्त जनपद अभियान के तहत भद्रकाली चौकी क्षेत्र में रात्रि चेकिंग के दौरान 20 वर्षीय अंकित कुमार को गिरफ्तार किया। अंकित, मूल रूप से बिहार के बेगूसराय का निवासी, वर्तमान में तपोवन, मुनिकीरेती के होटल हाईकर हाउस में रह रहा था। उसके कब्जे से एक 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह तमंचा और कारतूस मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से शौकिया तौर पर खरीदा था।पुलिस ने अंकित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेश चन्द्र पाण्डेय, उपनिरीक्षक प्रदीप रावत, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत और कांस्टेबल संजय कुमार की टीम शामिल थी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!