चम्पावत: पंचायत निर्वाचन-2025 के लिए अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चम्पावत, 21 जून 2025 । त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के लिए जिला कार्यालय सभागार में निर्वाचन अधिकारियों (ROs) और सहायक निर्वाचन अधिकारियों (AROs) का प्रथम प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण में उन्होंने अधिकारियों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में लापरवाही अक्षम्य होगी। मास्टर ट्रेनर जीवन कालोनी ने नामांकन, मतदान, मतगणना, आदर्श आचार संहिता, कानूनी प्रावधान और मतपेटी सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। व्यावहारिक अभ्यास और प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया गया।

प्रशिक्षण में रिटर्निंग ऑफिसर बाराकोट दीप्तकीर्ति तिवारी, पाटी के डॉ. नंदन सिंह आगरी, लोहाघाट की विम्मी जोशी, संजीव रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!