Ad image

कांवड़ मेला 2025: मुख्य सचिव बोले- समय पर करें सभी तैयारियां, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल/देहरादून 23 जून 2025 । उत्तराखंड में आगामी कांवड़ मेले को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की, जिसमें टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, पुलिस विभाग और अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

मुख्य सचिव ने मेले की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने नगर निकायों को नियमित साफ-सफाई, शौचालय और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने, जल संस्थान को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, फूड सेफ्टी विभाग को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने और पूर्ति विभाग को ओवररेटिंग पर रोक लगाने का आदेश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि साफ-सफाई, पेयजल या पार्किंग में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी विभागों पर कड़ी कार्रवाई होगी।मुख्य सचिव ने सिंचाई विभाग को स्नान घाटों और पुलों पर बेहतर सफाई व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी कार्यदाई संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और समय-समय पर बैठकें आयोजित करने को कहा।

कांवड़ मेले का शेड्यूल:

  • मेले की अवधि: 11 जुलाई से 23 जुलाई 2025
  • पंचक अवधि: 13 से 17 जुलाई
  • डाक कांवड़: 20 से 23 जुलाई
  • जलाभिषेक (श्रावण शिवरात्रि): 23 जुलाई

टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बैठक में जिले की तैयारियों और बजटीय जरूरतों का ब्योरा पेश किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही एसएसपी के साथ जानकी सेतु और राम झूला का निरीक्षण किया जाएगा ताकि व्यवस्थाओं को और पुख्ता किया जा सके।श्रद्धालुओं की सुविधा पहली प्राथमिकता
मुख्य सचिव ने जोर देकर कहा कि कांवड़ मेला लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसलिए, सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

प्रशासन की इस सक्रियता से उम्मीद है कि इस बार का कांवड़ मेला न केवल सुव्यवस्थित होगा, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए यादगार और सुरक्षित भी रहेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!