Ad image

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी टिहरी ने की समीक्षा बैठक

Govind Pundir
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण

टिहरी गढ़वाल 27 जून 2025 । शुक्रवार जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत तहसील नरेंद्रनगर के सभागार में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक ली।

बैठक में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सभी को अगले तीन–चार दिनों में सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

इस दौरान सीओ नरेंद्रनगर सुरेंद्र सिंह ने गंगोत्री और नीलकंठ कांवड़ दोनों की जानकारी देते हुए ट्रैफिक प्लान, कांवड़ के लिए पैदल रास्ते और डाक कांवड़ की गाड़ियों की पैकिंग से अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने ट्रैफिक प्लान की सूचना आम जनमानस की सुविधा हेतु प्रसारित करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग के अधिकारी ने बताया कि जो कांवड़ यात्री रूट से हट कर आता है उनको रास्ते में लगे बैरियर से वापस भेज दिया जाता है। कानून एवं व्यवस्था के लिए वन-वे का प्लान बनाया जाता है, इस पर जिलाधिकारी ने रानीपोखरी-गुजराड़ा मार्ग को बंद करने को कहा।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ने पूर्णानंद स्टेडियम, जिला विकास प्राधिकरण और नगर पालिका की पार्किंग के बारे में बताया। इस पर जिलाधिकारी ने पार्किंग की पर्ची में नंबर, साइनेज और पार्किंग का नाम लिखने के निर्देश दिए। साथ ही मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में सामान्य सुविधाएं यथा शौचालय, पानी, बिजली, पेयजल आदि सुनिश्चित करने निराश्रित पशुओं को पकड़ कर गोसदन में भेजने के निर्देश दिये। जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी को भंडारे में फायर, सफाई, फूड सिक्योरिटी, रेट लिस्ट की व्यवस्था और ओवर चार्जिंग की शिकायत न आए इस पर जांच करने कहा।

पुलिस विभाग को नीर झरने को बैरिकेड लगा कर बंद करने और सभी सेंसिटिव प्वाइंट जहां लोग सेल्फी ले सकते है उनको चिन्हित कर साइन बोर्ड लगाने, सिंचाई विभाग को तीनों घाटों पर टूटी हुई जंजीरों को ठीक करने और पेंट करने, नगर पालिका को श्रव्य संदेश द्वारा जनता को लगातार घाट पर सावधानी बरतने के संदेश देने तथा एनएच को मार्केट में गड्ढे भरान करने को कहा गया।

इस दौरान जल संस्थान, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों से अवगत कराया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि रामझूला, तपोवन, भद्रकाली और चंद्रभागा में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध है और कुल 3 एम्बुलेंस रास्ते में तैनात रहेगी जिसमें एक 108 की है। आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. सुभाष ने भी अपने विभाग की स्वास्थ्य सुविधाओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कम से कम समय में एम्बुलेंस पहुंचने हेतु ट्रैफिक प्लान पुलिस विभाग के साथ समन्वय के लिए कहा। बैठक में एसएसपी आयुष अग्रवाल, एसडीएम आशीष घिड़ियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मुनिकीरेती में चंद्रभागा पार्किंग में क्षमता मापने, पार्किंग व्यवस्था, कूड़ेदान, मोबाइल टॉयलेट और स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, चंद्रभागा तिराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेकर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी आयुष अग्रवाल, एसडीएम आशीष घिड़ियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!