Ad image

पौड़ी गढ़वाल में दोपहर 12 बजे तक 32.84% मतदान मतदान

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी गढ़वाल, 24 जुलाई 2025: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण में जनपद पौड़ी गढ़वाल में आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे तक 32.84% मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

कुल 2,41,499 मतदाताओं में से अब तक 79,309 लोगों ने मतदान किया। विकासखण्डवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार है:

  • बीरोंखाल: 36.48%
  • नैनी डांडा: 36.06%
  • पोखड़ा: 33.57%
  • एकेश्वर: 33.15%
  • थलीसैंण: 32.50%
  • खिर्सू: 32.38%
  • पाबौ: 30.45%
  • रिखणीखाल: 27.99%

मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के पर्व में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!