चलती कार में स्टंट करना पड़ा महंगा, हरियाणा नंबर की वरना कार सीज़

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 03 अगस्त । नरेंद्रनगर थाना क्षेत्र में हरियाणा नंबर की एक कार (HR26 BQ 1617) में सवार पर्यटक चलती गाड़ी से बाहर निकलकर हुड़दंग कर रहे थे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने कार को चौकी जाजल पर रोककर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज़ कर दिया।

पुलिस की अपील:
जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस ने पर्यटकों व आम नागरिकों से अपील की है कि वह पर्वतीय क्षेत्रों की संवेदनशीलता को समझें और यात्रा के दौरान यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। लापरवाही व स्टंट करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!