Ad image

ऑपरेशन कालनेमी के तहत कीर्तिनगर पुलिस का सख्त एक्शन, कई बाबाओं का किया सत्यापन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 3 अगस्त 2025: उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर पाखंडी बाबाओं और साधुओं के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी के तहत टिहरी जनपद में लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना कीर्तिनगर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चौरास, दुगड्डा, बागवान और मलेथा क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया।

यह अभियान SSI कुंवर राम आर्य के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान क्षेत्र में मौजूद सभी साधुओं और बाबाओं से पहचान संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि बिना सत्यापन के पाए जाने पर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी टिहरी श्री आयुष अग्रवाल के निर्देशन में जिलेभर में यह अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है ताकि जनता को भ्रमित करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!