नीलकंठ में भटके 24 बच्चे, प्रेमनगर में SDRF ने 3 लोगों को नदी से बचाया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश/देहरादून, 04 अगस्त। नीलकंठ दर्शन को आए 24 बच्चे जंगल में भटक गए थे, जिन्हें देर रात वन विभाग, पुलिस और SDRF की संयुक्त टीम ने सुरक्षित खोज कर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया।

वहीं दूसरी ओर, प्रेमनगर के ठाकुरपुर क्षेत्र में नदी की तेज धाराओं में फंसे तीन व्यक्तियों को SDRF की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से उपनिरीक्षक राजबर सिंह राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना हुई। टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में साहस दिखाते हुए तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवान ने बताया कि रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों की पहचान राजकिशोर सैनी, राकेश सैनी और वीरेंद्र सैनी के रूप में हुई है। ये तीनों मूल रूप से मुजफ्फरपुर, बिहार के निवासी हैं और फिलहाल ठाकुरपुर, प्रेमनगर में रह रहे हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!