देवप्रयाग: ‘हर घर तिरंगा, हर घाट तिरंगा’ अभियान के तहत हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देवप्रयाग 12 अगस्त 2025। आज ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल) में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत संचालित ‘हर घर तिरंगा, हर घाट तिरंगा’ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं नमामि गंगे प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्यों और महत्व से अवगत कराया गया।

छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के भाव के साथ हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!