जिलाधिकारी ने नवोदय विद्यालय सन्तूधार का औचक निरीक्षण कर दी व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 19 अगस्त 2025 । तहसील दिवस चौबट्टाखाल में शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय सन्तूधार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा-कक्ष, छात्रावास, किचन, खेल परिसर, पंजिकाएं व पेयजल आपूर्ति की स्थिति देखी।

किचन व शौचालयों की गंदगी तथा अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एक माह में सभी व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। इसमें मेज-कुर्सियों की मरम्मत, किचन व छात्रावास में रंगरोगन, विद्युत फिटिंग, सोलर हीटर व इनवर्टर की व्यवस्था, वाशिंग मशीन की उपलब्धता और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना शामिल है।

जिलाधिकारी ने पाया कि वर्ष 2022 से प्रबंधन समिति की कोई बैठक नहीं हुई। उन्होंने नियमित बैठक आयोजित कर कार्ययोजना व बजट तैयार करने और विद्यालय का चार्ज निकटस्थ खंड शिक्षाधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों की सुरक्षा हेतु एक शिक्षक को हॉस्टल में वार्डन कक्ष में रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रों से संवाद कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर जोर दिया।

निरीक्षण में उपजिलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, उप शिक्षाधिकारी मनोज जोशी, तहसीलदार करिश्मा जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!