ईणिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 अगस्त 2025। ईणिया (नई टिहरी) में प्रस्तावित राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। 14 अगस्त 2025 को संयुक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. महेंद्र पंत के नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुल 13.395 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है, जिसमें से 5.586 हेक्टेयर भूमि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और 4.809 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार की है। टीम ने इस भूमि को मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए उपयुक्त माना है।

निरीक्षण के बाद नई टिहरी में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु ईणिया की भूमि पूरी तरह उपयुक्त है। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है और कार्यदायी संस्था को शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि भराड़ी सैण सत्र के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को इस विषय में अवगत कराया और शीघ्र कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने से टिहरी गढ़वाल की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी और युवाओं को चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!