सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने राष्ट्रीय सरस मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

मुनिकीरेती पूर्णानंद खेल मैदान का किया निरीक्षण

टिहरी गढ़वाल 22 अगस्त 2025 । आगामी राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले (06 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025) की तैयारियों की समीक्षा हेतु मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल ने दिनांक 21 अगस्त को पूर्णानंद खेल मैदान, मुनिकीरेती का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत को निर्देश दिए कि 25 सितंबर से मेला समाप्ति तक मैदान को मेले के लिए आरक्षित रखा जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के भी आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेन्द्र चौहान, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिड़ियाल, खंड विकास अधिकारी नरेंद्रनगर श्रुति वत्स, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!