गंगा में महिला के बहने की आशंका, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश। आज सुबह थाना मुनिकरेती को सूचना मिली कि शीशम झाड़ी स्थित नारायण स्वामी आश्रम के पास गंगा नदी में एक महिला के बहने की आशंका है। सूचना पर SDRF की टीम ढालवाला से घटनास्थल पहुँची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, संबंधित महिला पिछले कुछ दिनों से लापता थी और पास के एक होटल में ठहरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में वह सुबह-सवेरे गंगा नदी में स्नान करने जाती दिखाई दी थी, लेकिन उसके बाद वापस होटल नहीं लौटी। इसी आधार पर संदेह जताया जा रहा है कि वह नदी में बह गई हो सकती है।

टीम ने गंगा नदी के तेज बहाव और जलस्तर अधिक होने के कारण पशुलोक बैराज से लेकर भीमगोड़ा बैराज तक संभावित स्थलों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान महिला के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

गौरतलब है कि SDRF की टीम पूर्व में डूबे व्यक्तियों की भी लगातार तलाश कर रही है। टीम का कहना है कि नदी के बढ़े जलस्तर और तेज धारा के कारण सर्च ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!