घनसाली व बालगंगा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास पर जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 26 अगस्त 2025। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार में तहसील घनसाली एवं बालगंगा क्षेत्र के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास व विस्थापन से जुड़ी जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने तोली गांव के 5 परिवारों की मांग पर प्रोटेक्शन वॉल निर्माण और भू-वैज्ञानिक स्थिति का आकलन कराने के लिए एसडीएम घनसाली संदीप कुमार को जियोलॉजिकल सर्वे कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ने तोली गांव के 9 परिवारों के विस्थापन संबंधी निरीक्षण रिपोर्ट भी जिलाधिकारी को प्रस्तुत की ।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि :

  • 20 परिवारों को विस्थापन हेतु नोटिस शीघ्र प्रदान किए जाएं।
  • वन भूमि पर रह रहे 13 परिवारों के विस्थापन के लिए शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अवधेश सिंह, एसडीएम संदीप कुमार, तहसीलदार घनसाली हरीश जोशी, नायब तहसीलदार महिषा शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!