पिकअप वाहन दुर्घटना में होटल मैनेजर की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। आज मंगलवार की सुबह धनोल्टी  इको पार्क के समीप दवाली गांव वाले कच्चे मार्ग  एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार विक्टोरिया होटल में बतौर मैनेजर काम करने वाले टिहरी के उप्पू गांव निवासी अनिल नौटियाल (35) पुत्र धर्मानंद की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन सड़क से  लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा है। मृतक अनिल नौटियाल दवाली में एक शादी-समारोह में गया था और सुबह के वक्त पिकअप लेकर धनोल्टी अपनी ड्यूटी पर आ रहा था ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लैश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!