रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 26 अगस्त। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान समिति के संरक्षक महिपाल सिंह नेगी द्वारा लिखित “टिहरी की जलसमाधि” पुस्तक भी जिलाधिकारी को भेंट की गई।

बैठक में समिति ने स्टेडियम की जल निकासी समस्या के समाधान तथा पुरानी टिहरी के विस्थापन की एवज में समिति को स्टेडियम के समीप प्लॉट आवंटन की मांग रखी। जिलाधिकारी महोदया ने दोनों मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

मुलाकात के दौरान समिति अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल (मोनू), वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश लम्बा, उपाध्यक्ष भगवान चंद रमोला, महासचिव अमित पंत, संरक्षक चंडी प्रसाद डबराल सहित कमल सिंह महर, राजेंद्र असवाल, सतीश थपलियाल और मनोज शाह उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!