SDRF ने सॉन्ग नदी में डूबते 12 वर्षीय बालक को बचाया, अस्पताल पहुँचाया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून । रायवाला क्षेत्र में आज दिनांक 30 अगस्त 2025 को सॉन्ग नदी में डूब रहे एक 12 वर्षीय बालक को SDRF उत्तराखण्ड की टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुँचाया।

जानकारी के अनुसार, लकी पुत्र सोहन सिंह, निवासी ग्राम साहब नगर, छिदरवाला नदी में डूब गया था। सूचना मिलते ही पोस्ट ढालवाला से SDRF टीम इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में मौके पर पहुँची और त्वरित रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

SDRF जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बालक को बेहोशी की अवस्था में सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

👉 SDRF की त्वरित कार्यवाही से एक मासूम की जान बचाई जा सकी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!