14 दिवसीय कयाकिंग प्रशिक्षण कोर्स सफलतापूर्वक सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांगत टिहरी झील में जिला पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित 14–दिवसीय कयाकिंग प्रशिक्षण कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह विशेष प्रशिक्षण बालिकाओं/लड़कियों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें प्रतिभागियों को कयाकिंग के विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने जल क्रीड़ा सुरक्षा, बचाव तकनीक, नदी में संतुलन बनाने की कला, एवं प्रतियोगितात्मक कयाकिंग की बारीकियाँ सीखीं। कोर्स के अंत में सभी प्रतिभागियों ने व्यावहारिक अभ्यास कर अपने प्रशिक्षण का सफल प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए तथा उन्हें भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह, ऋषि राणा, प्रियंका सहित सभी प्रशिक्षु, आईटीबीपी के अधिकारी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!