टिहरी पुलिस ने तीन माह से लापता युवक को ढूंढकर मां के सुपुर्द किया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। तपोवन पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को उसकी मां से मिलवाया, जो तीन माह से लापता था।

9 सितंबर को 112 पर सूचना मिली कि लक्ष्मण झूला मार्ग पर एक युवक हाथ में डंडा लिए घूम रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित चौकी लाकर उसकी तलाशी ली। बैग से आधार कार्ड बरामद होने पर उसकी पहचान आगरा निवासी निखिल के रूप में हुई।

आगरा और सहारनपुर पुलिस से समन्वय कर उसकी माता से संपर्क किया गया। मां ने बताया कि निखिल तीन महीने से घर से लापता था। इसके बाद उन्हें पुलिस चौकी बुलाकर युवक को सुपुर्द किया गया।

अपने बेटे से मिलकर मां भावुक हो गईं और टिहरी पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!