कुंजापुरी मेले की तैयारी का डीएम-एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 11 सितम्बर। आगामी कुंजापुरी मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने गुरुवार को नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हिंडोलाखाल से कुंजापुरी मंदिर परिसर तक मोटर मार्ग, पैदल मार्ग एवं पार्किंग स्थलों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सड़कों के किनारे नियमित झाड़ी कटान एवं साफ-सफाई कराई जाए तथा विद्युत लाइनों की जांच कर समय रहते दुरुस्त किया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ेड़ा गांव व मंदिर गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीएम और एसएसपी ने मेला परिसर, खेल मैदान, स्टॉल लगाने के स्थान एवं मंच का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, ईई लोनिवि नरेंद्रनगर वी.के. मोगा, तहसीलदार ए.पी. उनियाल, मंदिर के पुजारी राजेंद्र सिंह भंडारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!