चारधाम यात्रा हेतु मुनिकीरेती व तपोवन क्षेत्र में प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने आज मुनिकीरेती व तपोवन क्षेत्र में चारधाम यात्रा एवं पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान खारास्रोत में पार्किंग विस्तारीकरण, तपोवन तिराह पर रोड़ के ऊपर व नीचे पार्किंग निर्माण, नगर पंचायत कार्यालय, एचडीएफसी बैंक व पुलिस स्टेशन के सामने चिन्हित स्थलों का अवलोकन किया गया।

यूआईआईडीबी कंसल्टेंसी टीम लीडर निशीथ श्रीवास्तव ने खारास्रोत पार्किंग विस्तारीकरण का सर्वे प्लान प्रस्तुत किया। इस दौरान बस व कार पार्किंग क्षमता, वाहनों की एंट्री-एग्जिट, शौचालय, बफर स्पेस, बाढ़ सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष तपोवन विनीता बिष्ट, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, सहायक अभियंता डीडीए पंकज पाठक, तहसीलदार ए.पी. उनियाल तथा यूआईआईडीबी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!