ग्रामोत्थान परियोजना– स्थानीय समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में कदम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 सितम्बर 2025। जनपद टिहरी के भिलंगना विकासखंड में ग्रामोथान (REAP) परियोजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का शुभारंभ एवं निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल द्वारा किया गया।

सीडीओ ने महिला स्वायत्त सहकारिता संगम CLF के माध्यम से संचालित लेबल एवं प्रिंटिंग यूनिट का उद्घाटन किया। यह पहल स्थानीय महिलाओं को स्वरोज़गार एवं विपणन के अवसर प्रदान करेगी।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने प्रस्तावित कलेक्शन सेंटर हेतु भूमि का अवलोकन किया। इस केंद्र से किसानों व उत्पादक समूहों को बाज़ार से सीधा जुड़ाव मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।

ग्राम मल्ड में प्रस्तावित मॉडर्न नर्सरी हेतु भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। नर्सरी की स्थापना से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा बागवानी आधारित आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेंद्र चौहान, खंड विकास अधिकारी भिलंगना विपिन, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय REAP परियोजना टीम तथा महिला समूह की प्रतिनिधियां उपस्थित रहीं। स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने इस पहल को और सशक्त बनाया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!