टिहरी शहर स्वच्छता की ओर: जनप्रतिनिधि-अधिकारी व जनता की भागीदारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें
  • स्वच्छ टिहरी अभियान में जनसहयोग से जुटा कूड़ा, नाले हुए साफ
  • जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में चला साप्ताहिक सफाई अभियान”

टिहरी गढ़वाल। ‘स्वच्छता ही सेवा – 2025’ पखवाड़ा के अंतर्गत आज मंगलवार, 16 सितंबर 2025 को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नई टिहरी मोहन सिंह रावत के संयुक्त तत्वावधान में आंचल डेयरी के पास साप्ताहिक सफाई अभियान चलाया गया।

इस दौरान नाले में फंसी प्लास्टिक पन्निया, कूड़ा-करकट निकालने एवं झाड़ी कटान का कार्य किया गया। अभियान में सामूहिक प्रयास से कूड़ा एकत्रित कर सफाई की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में ‘स्वच्छता ही सेवा – 2025’ पखवाड़ा के अंतर्गत इस सफाई अभियान का आयोजित हुआ। स्वच्छता पखवाड़ा सीधे तौर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “स्वच्छ भारत मिशन” से जुड़ा है, जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की जयंती पर की गई थी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस साप्ताहिक सफाई अभियान में सक्रिय सहयोग दें और नई टिहरी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, पीडी–डीआरडीए पीएस चौहान, एसडीएम संदीप कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी एस एस राणा, आबकारी अधिकारी लक्ष्मण सिंह, क्लीन हिमालय ग्रीन हिमालय संगठन के बच्चे दिव्यांशु, दीपक, साहिल, प्रियांशु, आशीष, कार्तिक ने सक्रिय भागीदारी की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!