Ad image

नहीं रहे बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति के वयोवृद्ध सदस्य और मार्गदर्शक हर्षपति बिजल्वाण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 16 सितंबर 2025 । “बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति” के वयोवृद्ध सदस्य और मार्गदर्शक श्रद्धेय हर्षपति बिजल्वाण जी का आज रात 2:00 बजे उनके पोखरी निवास पर हृदयगति रुकने के कारण निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे।

भारतीय सेना और राजस्व विभाग में अपनी सेवाओं के बाद, वे 2019 से समिति के विभिन्न सामाजिक, स्वच्छता, नशामुक्ति जन जागरूकता और धार्मिक कार्यक्रमों में तन-मन-धन से सक्रिय थे। उनकी उदारता और समाजसेवा की भावना के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
उनके परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती शकुंतला देवी और दस बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। निधन के समय वे अपनी पत्नी के साथ घर पर थे। उनकी बेटियों के समय पर न पहुंचने के कारण, भारी बारिश और खराब सड़कों की स्थिति को देखते हुए, अंतिम संस्कार आज शाम 3:00 बजे या कल सुबह 9:00 बजे कोटेश्वर घाट पर होगा। समिति और स्थानीय समुदाय ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!