Ad image

आपदा प्रभावित कॉलेजो के छात्र-छात्राओं को निशुल्क पढ़ायेगा जीआरडी कॉलेज

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 20 सितम्बर 2025 – प्रदेश में हाल ही में आई आपदा से प्रेमनगर, पौंधा, सेलाकुई समेत कई ग्रामीण व पर्वतीय क्षेत्रों के कॉलेजों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस परिस्थिति को देखते हुए जीआरडी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, राजपुर रोड, देहरादून ने सराहनीय पहल करते हुए आपदा प्रभावित कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की है।

संस्थान के वाईस चेयरमैन इंद्रजीत सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपने प्रधानाचार्य की अनुमति लेकर जीआरडी कैंपस में चल रही नियमित कक्षाओं में सम्मिलित हो सकते हैं तथा कॉलेज की लाइब्रेरी और लैब का भी उपयोग कर सकते हैं। वहीं, महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने कहा कि अगस्त व सितम्बर माह में हुई भारी बारिश और भूस्खलन से प्रदेश की कई शैक्षणिक संस्थाएं प्रभावित हुई हैं। ऐसे कठिन समय में जीआरडी का यह निर्णय निश्चित ही विद्यार्थियों की शिक्षा को निरंतरता प्रदान करेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!