महादेव क्रिकेट क्लब टिहरी का पहला प्री क्वार्टर महा मुकाबला संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देवलसारी जाखनीधार ने देवभूमि नागणी को दी पटकनी

टिहरी गढ़वाल, 24 सितंबर 2025। महादेव क्रिकेट क्लब टिहरी के तत्वावधान में आयोजित पहले प्री क्वार्टर महा मुकाबले में देवलसारी जाखनीधार 11 ने शानदार जीत दर्ज की। यह मैच देवभूमि नागणी 11 और देवलसारी जाखनीधार 11 के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर देवभूमि नागणी 11 ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 93 रनों का लक्ष्य बोर्ड पर खड़ा किया। जवाब में देवलसारी जाखनीधार 11 की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 6 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया और 93 रन बनाकर जीत अपने नाम की।

इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद देवलसारी जाखनीधार 11 ने इस मुकाबले को शानदार अंदाज में जीत लिया।
मैच में बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 4 रन देकर 3 विकेट झटकने वाले ऋषभ बुटोला को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!