Ad image

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16मई 2023। अगरोड़ा महाविद्यालय में दिनांक 13 मई 2023 को प्राचार्य प्रो0 (डाॅ0) विनोद प्रकाश अग्रवाल महोदय की अध्यक्षता में एवं कार्यक्रम संयोजन डाॅ0 प्रमोद सिंह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जन जागरूक कार्यक्रम के अन्तर्गत पोस्टर एवं निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

सड़क सुरक्षा जन जागरूक कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्र- छात्राओ के लिए पोस्टर एवं निबन्ध प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमें कई छात्र छात्राओ ने प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता के अन्तर्गत “सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा” शीर्षक पर, टीम इंचार्ज, डाॅ0 बबीता बंटवाण जी द्वारा प्रतियोगिता सम्पन्न करायी।

निर्णायक मण्डल द्वारा प्रथम स्थान कु0 निकिता पुत्री श्री अनिल कुमार, बी0एस0सी0 द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान कु0 संध्या खरोला, बी0ए0 द्वितीय वर्ष, एवं तृतीय स्थान कु0 शिवानी, बी0एस0सी0 द्वितीय सेमेस्टर, की छात्राओ को घोषित किया गया ।
इसी प्रकार निबन्ध प्रतियोगिता के अन्तर्गत “सड़क सुरक्षा में की लापरवाही, उसने अपनी जान गवाई” अथवा “सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा” शीर्षक पर, टीम इंचार्ज, डाॅ0 नेपाल सिंह जी द्वारा प्रतियोगिता सम्पन्न करायी, जिसमे निर्णायक मण्डल द्वारा प्रथम स्थान कु0 निकिता पुत्री श्री खांपा लाल , बी0एस0सी0 द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान कु0 अंशिका रतूड़ी पुत्री धनीराम रतूड़ी, बी0ए0 तृतीय वर्ष, एवं तृतीय स्थान कु0 निकिता पुत्री श्री अनिल कुमार, बी0एस0सी0 द्वितीय वर्ष, की छात्राओ को घोषित किया गया ।
सभी प्रतिभागियो को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!