समान नागरिक संहिता के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में समान नागरिक संहिता के सफल क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियांे के साथ बैठक की।

जिलाधिकारी ने सभी ईओ से नगरपालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत समान नागरिक संहिता के अन्तर्गत जिन नागरिकों का विवाह 26 मार्च, 2010 के बाद हुआ है, उनका वार्ड वार लिस्टिंग एवं पंजीकरण की जानकारी लेते हुए एक सप्ताह के अन्दर शतप्र्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इसी प्रकार एडीपीआरओ को सभी एडीओ पंचायत के साथ वीसी कर ग्राम पंचायत वार शीघ्र लिस्टिंग एवं पंजीकरण करवाने के निर्देश दिये गये। सभी एसडीएम को उक्त कार्यों की मॉनिटरिंग करने, बीडीओ को अनुश्रवण करने को कहा गया।

बैठक में एडीएम अवधेश कुमार, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, अभियोजन अधिकारी सीमा रानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!