जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक की।

बैठक में भारतीय तार मार्ग के अधिकार नियम-2016 के अनुसार नियमित रूप से मासिक बैठक आहूत करने, आपदा के दृष्टिगत नेटवर्क प्रभावित क्षेत्रों एवं सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य जन सुनवाई कार्यक्रमों में नेटवर्क समस्या से संबंधित प्रकरणों की लिस्टिंग कर मोबाईल टावर के संबंध में उच्च स्तर पर पत्र प्रेषित करने को कहा गया।

बैठक में एसीएमओ बृजेश डोभाल, एसएचओ टिहरी ऐश्वर्या पाल, ईओ नगर पालिका परिषद नईं टिहरी वासुदेव डंगवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!