92 वर्षीय जसवंत सिंह पडियार का निधन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढवाल 17 जुलाई। 92 वर्षीय आदरणीय जसवंत सिंह पडियार का आज सुबह नई टिहरी में निधन हो गया। श्री पडियार जी एक शानदार व्यक्तित्व और समाज के प्रति अपनी निष्ठा के लिए जाने जाते थे। पिछले एक माह से वह कैलाश अस्पताल, देहरादून में भर्ती थे और दो दिन पहले उन्होंने घर लौटने की इच्छा व्यक्त की थी।

आज सुबह 10 बजे के करीब उन्होंने अपने नई टिहरी आवास में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज मुनिकीरेती, ऋषिकेश में किया जाएगा।

श्री पडियार जी अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। वह अपने जीवन में हमेशा दूसरों के प्रति दयालु और व्यवहार कुशल रहे। उनके निधन से समाज को एक बड़ी क्षति हुई है। उनके निधन पर तमाम राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत तमाम लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!