Ad image

घरेलू एल.पी.जी. सिलेण्डरों का दुरुप्रयोग रोकने हेतु पूर्ति विभाग की टीमों द्वारा चलाया गया क्षेत्रवार छापेमारी अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में पूर्ति विभाग की क्षेत्रवार गठित टीमों के द्वारा शुक्रवार को कीर्तिनगर, नैनबाग, गजा एवं लम्बगांव क्षेत्रों के होटलों/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एल.पी.जी. सिलेण्डरों का दुरुप्रयोग रोकने के उद्देश्य से छापेमारी अभियान चलाया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने बताया कि प्रवर्तन टीमों को छापेमारी के दौरान 05 घरेलू गैस सिलेण्डर अवैध उपयोग करते पाए गए, जिन्हें प्रवर्तन टीम द्वारा मौके पर जब्त करते हुए सम्बन्धित गैस एजेन्सी की सुपुर्दगी में रखा गया।

उन्होंने बताया कि जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी होटल/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों के दुरुप्रयोग रोकने के उदेश्य से छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस दौरान पूर्ति निरीक्षक कीर्तिनगर ललित मोहन कठैत एवं अंकित रावत, पूर्ति सहायक विपिन रावत, पूर्ति निरीक्षक लम्बगांव नरेश चौहान, विनित कुमार, धीरेन्द्र पेटवाल, पूर्ति निरीक्षक गजा ऋतु खण्डूरी, पूर्ति निरीक्षक नैनबाग प्रवीन सेमवाल आदि शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!