राज्य स्थापना दिवस पर हुई राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

खेलों इंडिया सेंटर टिहरी ने अंडर-14 वर्ग में जीता खिताब, अंडर-18 में बागेश्वर रहा विजेता

टिहरी गढ़वाल। राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) के अवसर पर जिला खेल विभाग टिहरी गढ़वाल की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज, नरेंद्रनगर में 7 से 9 नवम्बर 2025 तक राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता (अंडर-14 एवं अंडर-18 बालक वर्ग) का सफल आयोजन किया गया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर-14 बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले सेमीफाइनल में खेलों इंडिया सेंटर टिहरी ने ऊधमसिंह नगर को 16–14 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में नैनीताल ने देहरादून को 25–19 से हराया।
तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 11–10 से हराकर तीसरा स्थान अर्जित किया। फाइनल मैच में खेलों इंडिया सेंटर टिहरी ने नैनीताल को 13–06 से हराकर चैंपियन बनी। अंडर-18 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में बागेश्वर ने देहरादून को 13–09 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में खेलों इंडिया सेंटर टिहरी ने नैनीताल को 21–16 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
तीसरे स्थान हेतु हुए मुकाबले में नैनीताल ने देहरादून को 09–08 अंकों से हराया। फाइनल मैच में बागेश्वर ने रोमांचक खेल दिखाते हुए खेलों इंडिया सेंटर टिहरी को 16–14 से मात देकर अंडर-18 वर्ग का विजेता खिताब अपने नाम किया।दोनों वर्गों की प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों ने भाग लिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डी.के. सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, जबकि तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। साथ ही खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए।मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती हैं तथा बच्चों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
समारोह का संचालन महेश गुसाईं ने किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय टेक्निकल ऑफिशियल मुकेश शर्मा, सूर्य प्रकाश जोशी, महेश पालीवाल, राजीव गौड़, सुरेश विजल्वाण, वहीद अहमद, विभव शर्मा, सनंत कुमार, अर्जुन प्रसाद, अमित सिंह पंवार समेत कई खेलकर्मी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!