बिहार चुनाव में भाजपा गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर नई टिहरी में जश्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 नवम्बर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह विजय लाखों कार्यकर्ताओं की समर्पण भावना और मेहनत का परिणाम मानी जा रही है।

भाजपा गठबंधन की इस ऐतिहासिक सफलता पर नई टिहरी में कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष उदय रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौक पर पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद रावत, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद डोभाल, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, जिलाउपाध्यक्ष रामलाल नौटियाल, जिला मंत्री सोहन चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष तोफिक अहमद, कार्यालय मंत्री जयेन्द्र पंवार, प्रदेश एनजीओ प्रकोष्ठ सहसंयोजक सुशील बहुगुणा, अतीक अहमद, असगर अली, राकेश चौहान, जोगेन्द्र दास, मंडल महामंत्री शांति प्रसाद खण्डूरी, रणवीर नौटियाल, थौलधार ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र भंडारी, युवराज शाह, राजेश बैलवाल, भगवती प्रसाद सेमवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे और बिहार जीत की खुशी साझा की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!