Ad image

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया अगलाड़ घाटी खेल एवं सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 17 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैम्पटी क्षेत्र में आयोजित 32वें अगलाड़ घाटी खेल एवं सांस्कृतिक विकास समारोह का शुभारंभ किया। ग्रामवासियों ने पारंपरिक ढंग से मंत्री का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार खेल और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रामीणों की मांग पर तीन घोषणाएं कीं—ग्राम पंचायत सिया कैम्पटी में कृषि निवेश केन्द्र के नवीन भवन का निर्माण, ग्राम नौथा में निर्माणाधीन श्रीदेव सुमन एग्रीक्लस्टर सेंटर को पुनः प्रारम्भ करने की स्वीकृति, ग्राम पंचायत नवाड़ीधार के बीरागांव में सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी।

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी सांस्कृतिक विरासत से होती है और समिति द्वारा संस्कृति के संरक्षण में किया जा रहा कार्य सराहनीय है। समारोह में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भी मंत्री ने अवलोकन किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, समिति अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!