शनिदेव व बजरंगबली की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। विकासखंड चंबा के धार अकरिया पट्टी स्थित कठूड़ गांव के निकट गजा-कठूड़ मार्ग पर शनिदेव और बजरंगबली की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। आचार्य विजय उनियाल, पंडित बृजेश उनियाल और पंडित जितिन उनियाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा, हवन और आरती कराई। यजमान के रूप में बीर सिंह असवाल एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कन्या पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भारी बारिश के बावजूद कठूड़, चमोगी, घर गांव, चौड़खेत, माणदा, गजा सहित आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर शनिदेव और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में ग्रामवासी एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!