Ad image

गजल्ड में गुलदार के हमले के बाद डीएम ने किया तुरंत निरीक्षण: परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदना

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर किया शांत

पौड़ी, 04 दिसंबर 2025: तहसील पौड़ी के ग्राम पंचायत चवथ अंतर्गत गजल्ड (गजेंद्रपुर) गांव में गुरुवार सुबह लगभग 06:30 बजे गुलदार ने 45 वर्षीय राजेन्द्र नौटियाल पर हमला कर मार डाला। यह हादसा पूरे क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का कारण बना।

घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद जिला प्रशासन व वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाई। वन विभाग की रैपिड रेस्पॉन्स टीम के 16 सदस्य पिंजरे और आवश्यक उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी समेत अन्य अधिकारी भी शीघ्र घटना स्थल पहुँचे।जिलाधिकारी ने दुखी परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और आश्वासन दिया कि प्रशासन इस दुखद घड़ी में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन से तुरंत गुलदार को नियंत्रित करने की अनुमति मांगी गई, जो दो घंटे में प्राप्त हुई। तत्परता से शूटरों को तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की गई। आक्रोशित ग्रामीणों को जिलाधिकारी ने शालीनता से समझाकर स्थिति को शांत कराया।

सुरक्षा के लिए संकुल ढ़ाण्डरी, बाड़ा तथा चरधार के कक्षा 1 से 12 तक के सभी निजी, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ियों में 5 और 6 दिसंबर को अवकाश के आदेश भी जारी किए गए हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृतक परिवार को सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। जिलाधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी और वन विभाग के अधिकारियों को पशुपालन विभाग के माध्यम से पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर डिप्टी फॉरेस्ट ऑफिसर अभिमन्यु सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, एसडीओ फॉरेस्ट आयशा बिष्ट तथा पुलिस और वन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!