Ad image

ऐतिहासिक टिहरी शहर का 210वां स्थापना दिवस: विरासत संरक्षण का लिया गया संकल्प

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। ऐतिहासिक टिहरी शहर के 210वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दरबार ट्रस्ट एवं टिहरी बांध विस्थापित समिति के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें वक्ताओं ने टिहरी की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति, कला, साहित्य एवं धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दरबार ट्रस्ट के संस्थापक एवं राज परिवार से जुड़े ठाकुर भवानी प्रताप पवार ने कहा कि ऐतिहासिक टिहरी हम सभी की सामूहिक विरासत है। उन्होंने नई टिहरी और देहरादून सहित अन्य स्थानों पर टिहरी की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि नगर पालिका का प्रयास रहेगा कि हर वर्ष ऐतिहासिक टिहरी की स्मृति में ‘त्रिवेणी कौथिक’ के रूप में सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाए, ताकि नई पीढ़ी को टिहरी के गौरवशाली इतिहास से जोड़ा जा सके।
मुख्य वक्ता महिपाल सिंह नेगी ने कहा कि टिहरी के विस्थापन के बाद जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरें बिखर गई हैं, उन्हें पुनः चिन्हित कर विरासत के रूप में संरक्षित किया जा सकता है। इसके लिए समाज, प्रशासन और संस्थाओं को मिलकर ठोस पहल करनी होगी।
गोष्ठी में डॉ. विकास फोंदणी, इसरार अहमद फारुकी, सभासद उर्मिला राणा, डॉ. सुशील कोटनाला, आचार्य रामकृष्ण नौटियाल, ठाकुर नरेंद्र रौथाण सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और टिहरी की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि ऐतिहासिक टिहरी की विरासत केवल अतीत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक धरोहर है, जिसके संरक्षण के लिए निरंतर और संगठित प्रयास जरूरी हैं।



Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!