अपराधउत्तराखंडपुलिस प्रशासनविविध न्यूज़
अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

टिहरी गढ़वाल 2 जनवरी। टिहरी पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पेटी (146 पव्वे) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देश पर की गई कार्रवाई में थाना छाम पुलिस ने 90 पव्वे सोलमेट ब्लू शराब के साथ बेलगांव निवासी बचन सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं, कोतवाली चम्बा पुलिस ने 56 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ उपली नागणी निवासी अंकित मगर (28) को हिरासत में लिया।
दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा



