ब्रेकिंग: 704 ग्राम चरस के साथ टिहरी पुलिस ने पकड़ा शातिर तस्कर, 2026 की पहली बड़ी कार्रवाई

टिहरी गढ़वाल, 02 जनवरी 2026। नशे के खिलाफ टिहरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी। थाना देवप्रयाग पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान 59 वर्षीय शातिर चरस तस्कर राम सिंह नेगी (ग्राम एठी, थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल) को 704 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 01/2026, धारा 8/20 NDPS एक्ट दर्ज कर आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
पिछले वर्षों की झलक:2024: 28 केस, 52 गिरफ्तार, नशीले पदार्थों की कीमत 59 लाख+ (चरस 17+ किलो, स्मैक 60 ग्राम आदि)।
2025 : 40 केस, 48 गिरफ्तार, कीमत 2.16 करोड़+ (चरस 20+ किलो, स्मैक 611 ग्राम आदि)।
एसएसपी टिहरी के निर्देश पर चल रहा सघन अभियान, ड्रग्स-मुक्त उत्तराखंड का लक्ष्य। पुलिस टीम: निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा व अन्य। नशा तस्करों को चेतावनी- सख्त कार्रवाई जारी!
#टिहरीपुलिस #नशामुक्तउत्तराखंड #DevpprayagPolice



