प्रगति क्लस्टर स्वायत्त सहकारिता की आम सभा बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

(डीपी उनियाल गजा)

टिहरी गढ़वाल। विकासखंड नरेंद्रनगर अंतर्गत प्रगति क्लस्टर स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आम सभा बैठक सरस्वती विद्या मंदिर, पोखरी भवन में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
बैठक में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024–25 में महिला समूहों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई तथा आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। बताया गया कि ग्राम किराड़ा में सामुदायिक बकरी यूनिट का निर्माण किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। वहीं ग्राम सैंण में 25 नाली भूमि पर ड्रैगन फ्रूट की व्यावसायिक खेती फरवरी से शुरू होगी।
परियोजना के अंतर्गत मधुमक्खी पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन जैसे उद्यमों पर भी कार्य किया जा रहा है। भविष्य में पोखरी में संग्रहण केंद्र निर्माण का प्रस्ताव है। बैठक में ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में महिला समूह सदस्यों ने सहभागिता की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!