पुराने कलेक्ट्रेट में डीएम का औचक निरीक्षण: लापरवाही पर सख्त तेवर, गैर हाजिर का वेतन रोका

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 8 जनवरी 2026। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने आज प्रातः 10 बजे नरेंद्रनगर के पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षा, पीएमजीएसवाई, सिंचाई, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, पंचायती राज और ट्रेज़री जैसे कार्यालयों का सरप्राइज चेक किया।

निरीक्षण में कई जगह लापरवाही पाई गई, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। पीएमजीएसवाई और सिंचाई कार्यालयों के नोटिस बोर्ड खाली मिलने पर जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि टेंडर नोटिस और अन्य जरूरी सूचनाएं तुरंत चस्पा की जाएं। कृषि स्टोर रूम के पुराने रिकॉर्ड सुव्यवस्थित करने के आदेश मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को दिए। परिसर में साफ-सफाई की कमी पर नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मियों के वेतन रोकने के निर्देश जारी किए।

अनुपस्थित कर्मियों में सिंचाई से प्रारूपकार राहुल सिंह, कनिष्ठ सहायक सोना देवी, दीपक रतूड़ी, अनुसेवक वीरू लाल। पीएमजीएसवाई से अपर सहायक अभियंता अनिल कुमार, कनिष्ठ सहायक मनमोहन, कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष रयाल, सौरभ मनवाल, विकास सिंह प्रथम व द्वितीय। शिक्षा विभाग से वित्त लेखा अधिकारी कैलाश चन्द्र आर्या, सहायक लेखाधिकारी मोहन हटवाल, प्रशासनिक अधिकारी ममता बिष्ट, वरिष्ठ सहायक कुलबीर चन्द रमोला, कनिष्ठ सहायक अब्बल सिंह रावत, वाहन चालक कृष्णा चौहान, प्रधान सहायक पूजा कश्यप, वरिष्ठ सहायक अभिनन्दन पंवार शामिल रहे जिनका वेतन रोकने का निर्देश दिए।

डीएम ने कोषाधिकारी तनवी भट्ट के कार्यालय की साफ-सफाई और पूर्ण उपस्थिति पर खूब तारीफ की। साथ ही भ्रष्टाचार शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 1064 प्रदर्शित करने के आदेश दिए। मौके पर तहसीलदार अयोध्या उनियाल समेत कई कार्मिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!