दुआधार विद्यालय में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में आज 17 जनवरी 2026 को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुआधार, नरेंद्रनगर ब्लॉक में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं लाइफ सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी द्वारा छात्रों एवं विद्यालय कर्मियों को संभावित प्राकृतिक आपदाओं, आपदा से पूर्व, दौरान एवं पश्चात की कार्यवाही, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, स्ट्रेचर निर्माण, आग, बाढ़ व जंगली जानवरों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में आपातकालीन टोल फ्री नंबरों, सुरक्षित स्थानों व निकासी मार्गों की जानकारी दी गई तथा भू-देव ऐप डाउनलोड करवाया गया। प्रशिक्षण में 192 छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य श्री रमेश चन्द्र जोशी ने सभी को संबोधित किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!