Ad image

पावकी देवी में लगा ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ शिविर में अधिकांश शिकायतों का निस्तारण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड नरेंद्रनगर अंतर्गत उप तहसील पावकी देवी की न्याय पंचायत बुगाला में गुरुवार को ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित इस शिविर में प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने की।
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति को उसका अधिकार और सरकारी लाभ सीधे उसके द्वार पर मिले। इसी सोच के तहत प्रमाण पत्र, ई-केवाईसी, पेंशन, कृषि उपकरण, खाद-बीज सहित अनेक सेवाएं न्याय पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से जनसमस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने बताया कि 23 विभागों के शत-प्रतिशत सैचुरेशन का लक्ष्य तय किया गया है। शिविर में पेंशन, बीमा योजनाओं, केवाईसी एवं अन्य प्रमाण पत्रों की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई, जिससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
शिविर में लगभग 250 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। पेयजल और सड़क से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं। इस अवसर पर करीब 820 ग्रामीणों ने शिविर में सहभागिता की।
ग्रामीणों द्वारा मोबाइल नेटवर्क सुधार, विद्यालयों में विषयों के पद सृजन, विद्युत आपूर्ति, पेयजल लाइन, सड़क संपर्क और भूमि अतिक्रमण जैसी समस्याएं रखी गईं।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा, डीएफओ नरेंद्रनगर दिगांथ नायक, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, सीएमओ श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम, बीडीओ श्रुति वत्स सहित जनप्रतिनिधि, प्रधानगण एवं सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!