कर्णप्रयाग के क्षेत्र पंचायत सभागार में आयोजित हुआ तहसील दिवस: 32 शिकायतें मौके पर ही निस्तारित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

चमोली 03 फरवरी, 2026। कर्णप्रयाग के क्षेत्र पंचायत सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया इस दौरान क्षेत्र की जनता ने अपनी समस्याओं सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, भूधंसाव, जंगली जानवरों से खेती को बचाने, स्वरोजगार और मुआवजा संबंधी शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा।

इस दौरान कर्णप्रयाग की इंद्रादेवी ने व्यवसाय हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की और सूरज प्रकाश ने पीएम स्वनिधि योजना से रोजगार प्राप्ति की मांग की साथ ही आईआईटी वार्ड की प्रेमलता देवी ने स्वयं के आवासीय घर को एनएच सड़क की दीवारें क्षतिग्रस्त होने से उनके मकान को क्षतिग्रस्त होने की बात कही और दीवार के निर्माण की मांग रखी।

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील दिवस पर 62 शिकायतें दर्ज कराई गईं जिनमें से 32 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। शिकायतों का निस्तारण करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जल्द से जल्द जनता की समस्याओं का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करें और शासन स्तर की समस्याओं को शासन स्तर पर रखना सुनिश्चित कराए ताकि शिकायतों का निस्तारण किया जा सके।

इस दौरान प्रमुख क्षेत्र पंचायत कर्णप्रयाग दीपिका मैखुरी, उपजिलाधिकारी अबरार अहमद एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!